पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीये जलाने की अपील लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर की शाम अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीये जलाने की अपील की है। मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस वर्ष का जन्मदिन उनके सार्वजनिक जीवन और लोक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में राष्ट्र निर्माण, सुशासन और गरीब कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए गए हैं। ए.के. शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीये प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करने का भी आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता से इस अवसर पर सहभागी बनने की अपील की।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीये जलाने की अपील

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर की शाम अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीये जलाने की अपील की है।
मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस वर्ष का जन्मदिन उनके सार्वजनिक जीवन और लोक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आ रहा है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में राष्ट्र निर्माण, सुशासन और गरीब कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए गए हैं।

ए.के. शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की कि 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों में दीये प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करने का भी आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता से इस अवसर पर सहभागी बनने की अपील की।