रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने बच्चियों संग बांटी खुशियां, तो कहीं जेल में बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी
सत्ता की शान)
शुक्रवार 28 अगस्त। लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रक्षाबंधन का त्योहार गुरुवार को अलग-अलग अंदाज में मनाया गया। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास के प्रतीक इस पर्व पर शहर में जगह-जगह खास आयोजन हुए।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर ब्रह्माकुमारी राधा ने उन्हें राखी बांधी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर बच्चियों के साथ रक्षाबंधन मनाया और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।लखनऊ जिला जेल में भी रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में बहनें जेल पहुंचीं और अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद भविष्य की कामना की। प्रशासन की ओर से मुलाकात और राखी बांधने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।लखनऊ की प्रिया मिश्रा ने रक्षाबंधन को यादगार बनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने समुद्र के अंदर स्कूबा डाइविंग के दौरान अपने भाई को राखी बांधी। इस अनोखे अंदाज की तस्वीरें और वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने।रक्षाबंधन के मौके पर समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला ने महंगाई के मुद्दे को भी पर्व से जोड़ दिया। उन्होंने अपने भाई को राखी बांधने के बाद उपहार में 5 किलो चीनी ली। यह कदम बढ़ती चीनी की कीमतों के विरोध के तौर पर देखा गया।
