गैस ,खत्म होने से 3 या 5 दिन पहले जाकर अपना पंजीकरण करवा लें, गैस आपके घर पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

(सत्ता की शान) 26 मार्च ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रहे युद्धों के वैश्विक प्रभावों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगे ने कहा की
किसी भी संभावित संकट या आपदा के समय लोगों को मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता बनी हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि लेकिन दुनिया में अफरा-तफरी मची हुई हैय अव्यवस्था और अराजकता फैली हुई है। भारत में, प्रधानमंत्री के शानदार और गौरवशाली नेतृत्व में, हम सुरक्षित हैं और निडर होकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। सरकार के साथ मिलकर काम करना ही सच्ची देशभक्ति है। जब जनता और सरकार एकजुट होकर काम करते हैं, तो बेहतर परिणाम सामने आते हैं-2. गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों पर स्पष्टता मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर के लिए घबराने या लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। जरूरत से पहले भीड़ लगाने की बजाय, समय से 3 से 5 दिन पहले बुकिंग कराएं। सप्लाई सामान्य है और घबराहट में खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। 3. अफवाहों से सावधान रहने की सलाह उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग जानबूझकर गलत जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। जनता को ऐसी अफवाहों से दूर रहना चाहिए। केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए। 4. ऊर्जा क्षेत्र में भविष्य की योजना उन्होंने राज्य और देश के ऊर्जा भविष्य पर भी बात की हरित हाइड्रोजन (को आने वाले समय की अहम ऊर्जा बताया। जापान के साथ तकनीकी सहयोग का भी जिक्र किया। लक्ष्य है ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करना। कुल मिलाकर, उनका संदेश था घबराहट नहीं, जागरूकता और सहयोग जरूरी है कृ चाहे वह राष्ट्रीय संकट हो, या जरूरी संसाधनों की उपलब्धता हो,