इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर, PM मोदी 2 दिन (25-26 फरवरी) के लिए इजराइल का राजकीय दौरा कर रहे हैं. यह प्रधानमंत्री का इजराइल का दूसरा दौरा है. इजराइल के दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा, अपने प्यारे दोस्त बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर, मैं 25 फरवरी से 26 फरवरी तक इजराइल के दौरे पर रहूंगा.”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल के बाद एक बार फिर इजराइल के दौरे पर रवाना हो गए हैं. इजराइल के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत का इंतजार कर रहे हैं, जिसका मकसद आपसी संबंधों और सहयोग को और मजबूत करना है. इजराइली संसद को संबोधित करने के मौके को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक संबंधों को सम्मान देने जैसा होगा.