अमीनाबाद व्यापार संगठन का झंडेवाला पार्क में धरना एक अक्टूबर को
नगर निगम लखनऊ की कार्यशैली से त्रस्त होकर अमीनाबाद व्यापार संगठन की कोर कमेटी ने निर्णय लिया है कि दिनांक 1 अक्टूबर 2025 (बुधवार) प्रातः 11:00 बजे अमीनाबाद स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के पास एक सांकेतिक धरना आयोजित किया जाएगा
इस धरने का उद्देश्य केवल एक जायज़ और स्पष्ट मांग को लेकर है:
झंडेवाला पार्क पार्किंग में नगर निगम द्वारा निर्धारित रेट बोर्ड तत्काल लगाया जाए
व्यापारियों एवं ग्राहकों से की जा रही अवैध वसूली तुरंत बंद कराई जाए
अमीनाबाद व्यापार संगठन मानता है कि यह मांग पूरी तरह न्यायसंगत है और नगर निगम को इसे तत्काल लागू करना चाहिए
सैयद मुमताज आलम
संयोजक
अमीनाबाद व्यापार संगठन
फोन 9335918233
