Press Note
मदरसों के बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी दान की
लखनऊ स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में दारुल उलूम फरंगी महल के छात्रों ने एक बहुत ही सराहनीय पहल करते हुए अपनी पॉकेट मनी पंजाब में बाढ़ से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए दान कर दी। इन बच्चों की इस नेक पहल से प्रेरित होकर मदरसे के अध्यापकों ने भी अपनी एक दिन की तनख्वाह दान में दे दी।
इस मौके पर लखनऊ के शाही इमाम और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने छात्रों और शिक्षकों की इस कोशिश की तारीफ करते हुए कहा:
“हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि तुम ज़मीन वालों पर रहम करो, आसमान वाला तुम पर रहम करेगा। इसी जज़्बे के साथ हमें बाढ़ से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करनी चाहिए।”
उन्होंने यह भी बताया कि 2018 में यूपी और केरल में आई बाढ़ के दौरान “टीम लखनऊ” नाम से एक समूह बनाया गया था, जिसमें अलग-अलग धर्मों की प्रमुख हस्तियाँ शामिल थीं। अब भी इस राहत राशी को “टीम लखनऊ” को सौंपा गया है, ताकि सही तरीके से ज़रूरतमंदों तक मदद पहुँच सके।
टीम लखनऊ के मुरलीधर आहूजा और मुर्तज़ा अली ने जानकारी दी कि वे लोग राहत सामग्री इकट्ठा कर रहे हैं और इसके लिए लखनऊ में 16 सेंटर बनाए गए हैं। बहुत जल्द वे यह राहत सामग्री पंजाब लेकर जाएंगे।
इस कार्यक्रम में मौलाना सुुफयान निज़ामी, निकहत ख़ान, जसबीर सिंह गांधी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद जुबैर, अदनान ख़ान, वामिक ख़ान, पीसी कुरेल और इमरान कुरैशी भी शामिल रहे।
Ghufran Ahmed
Islamic Centre of India
Lucknow
