लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव के पास स्थित नाले में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होते ही मामले की तहकीकात आगे बढ़ाई जाएगी।
निगोहां थाना क्षेत्र में नाले में अज्ञात युवक का शव मिला
