सीएम योगी ने प्रदेश भर से आए पीड़ितों की शिकायतें सुनीं

लखनऊ में सीएम योगी ने प्रदेश भर से आए पीड़ितों की शिकायतें सुनीं प्रयागराज से आए सीआरपीएफ के जवान ने भी जमीन से जुड़े मामले को लेकर सीएम के समक्ष अपनी बात रखी। उनकी पीड़ा सुनकर योगी ने स्थानीय प्रशासन को जल्द समाधान कराने का निर्देश दिया।’जनता दर्शन’ में दिव्यांग भी पहुंचे। गाजीपुर से दिव्यांग उधम यादव ने पेंशन बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड, हैंडपंप व आवास दिलाने को लेकर सीएम को प्रार्थना पत्र दिया।योगी ने सोमवार को लखनऊ में सीएम आवास पर जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें कानपुर की नेहा अपनी बेटी मायरा को लेकर पहुंची थीं। उन्होंने सीएम से स्कॉर्ट्स वर्ल्ड स्कूल में एडमिशन की इच्छा जाहिर की। जनता दर्शन के बाद मायरा ने मीडिया को बताया- योगीजी ने.बाबा ने कहा है एडमिशन हो जाएगा। सीएम ने पूछा- क्या बनोगी? इस पर बच्ची तपाक से बोली- डॉक्टर -योगी ने उसकी रिक्वेस्ट सुनकर अधिकारियों से कहा- इसका एडमिशन के लिए देखिए।योगी ने सोमवार को लखनऊ में सीएम आवास पर जनता दर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।