मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली, इमाम ईदगाह लखनऊ ने रबीउल अव्वल एडवाइजरी जारी की

मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली, इमाम ईदगाह लखनऊ ने रबीउल अव्वल एडवाइजरी जारी की

लखनऊ, 28 अगस्त।

इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली, चेयरमैन इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने रबीउल अव्वल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि नबी करीम सल्ल० की पैदाइश के 1500 साल पूरे होने पर हम तमाम अहले ईमान को दावत देते हैं कि वे रबीउल अव्वल के मुक़द्दस दिनों में होने वाले निम्नलिखित बामक़सद और पुर-अमन प्रोग्राम, जलसे और जुलूस में भरपूर शिरकत करें।

1-1 सितम्बर 2025 8 रबीउल अव्वल 1447 हिजरीः खाने के पैकेट्स की तकसीम। रहमदिली और सखावत का पैगाम आम करें।

2-2 सितम्बर 2025 9 रबीउल अव्वल 1447 हिजरी पर्यावरण दिवस। एक पौधा लगाएँ। नबी करीम सल्ल की फितरत से मोहब्बत को याद करते हुए उम्मीद का एक पौधा लगाएँ।

3-3 सितम्बर 2025 10 रबीउल अव्वल 1447 हिजरी सोशल मीडिया डे। एक हदीस शेयर करें। नबी करीम सल्ल की हिकमत और रहनुमाई को पूरी दुनिया में आम करें।

4-

4 सितम्बर 2025 11 रबीउल अव्वल 1447 हिजरी सीरतुन्नबी के प्रोग्राम नबी करीम सल्ल० की हयात, अखलाक और पैगाम पर गौर व फिक्र करें।

5-

5 सितम्बर 2025 12 रबीउल अव्वल 1447 हिजरी जुलूस महे सहाबा रजि. और सबीलेंः नबी करीम सल्ल० के अजीम सहाबा के एहतराम और मोहब्बत में जुलूस और सबीलों का एहतिमाम करें।

रबी उल अव्वल एडवाइजरी

6-सिर्फ प्रशासन की तरफ से तय किए गए रास्ते पर ही जुलूस निकाला जाए।

7-बैनर और झंडे लपेटकर लाएँ और जुलूस में शामिल होते ही खोलें।

8-ऐसे नारों से परहेज़ करें जो किसी भी धर्म के मानने वालों की भावनाओं को ठेस पहुँचाएँ।

04 सितम्बर-11 रबी उल अव्वल को युवा किसी भी प्रकार के मोटर साइकिल स्टंड सड़कों पर न करें।

10-जुलूस में पूरे अदब व एहतराम के साथ कलिमा और दुरूद शरीफ पढ़ें।।

11- चूंकि जुलूस जुमे के दिन है, इसलिए वक्त की पाबंदी ज़रूरी है ताकि नमाज-ए-जुने वक्त पर अदा की जा सके।

12-जामे मस्जिद ईदगाह में नमाज-ए-जुमा पहली 12:45 बजे और दूसरी 240 पर अदा की जाएगी।

13-मुल्क की सलामती, अमन और तरक्की के लिए खास दुआएँ करें।

आईए! इस अजीम मौके को इतिहाद, नज़्म व जबत और रसूल करीम सल्ल० से सच्ची मोहब्बत के साथ मनाएँ और उनका पैगामे रहमत, मोहब्बत और अल पूरी दुनिया तक पहुँचाएँ।