* अमीनाबाद व्यापार संगठन के साथियों के आह्वान पर आयोजित प्रथम ध्वजारोहण कार्यक्रम*
*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमीनाबाद व्यापार संगठन द्वारा आयोजित प्रथम ध्वजारोहण कार्यक्रम अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। सैकड़ों व्यापारियों ने अमीनाबाद के उत्थान के प्रति अपने जज्बात और प्रेम का अद्वितीय प्रदर्शन किया। लंबे समय बाद अमीनाबाद के व्यापारियों में ऐसा जोश और एकजुटता देखने को मिली, कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय गुप्ता ‘बबलू’ जी ने अपने प्रभावशाली अंदाज से किया, जिससे आज़ादी के पर्व पर चार चाँद लग गए, इस अवसर पर प्रमुख रूप से निम्न व्यापारी संगठन उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया*
मोहन मार्केट पुरुषार्थी एसोसिएशन
स्टेशनरी निर्माता एवं विक्रेता एसोसिएशन
प्रताप मार्केट व्यापार मंडल
नजीराबाद व्यापार मंडल
झंडेवाला पार्क व्यापार मंडल
फतेहगंज व्यापार मंडल
लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन
श्रीराम रोड व्यापार मंडल
सर्राफा एसोसिएशन
स्वदेशी मार्केट व्यापार मंडल
अमीनाबाद व्यापार संघ
फ्रूट लेन व्यापार मंडल
गड़बड़झाला व्यापार मंडल
मुमताज मार्केट व्यापार मंडल
क्रॉकरी मार्केट व्यापार मंडल
जूते वाली गली आदर्श व्यापार मंडल
मंदिर लेन व्यापार मंडल
अमीनाबाद बुक मार्केट
दिलदार मार्कण्डेय मार्केट व्यापार मंडल,
*ध्वजारोहण के उपरांत सर्राफा बाजार से मुकेश केसरवानी जी, फ्रूट लेन से मुकेश केसरवानी जी, मोहन मार्केट से विमल डलवानी जी, प्रताप मार्केट से केदार नाथ बाजपेई जी, नजीराबाद से साबिर हुसैन जी और अमीनाबाद व्यापारी व्यापार मंडल से अरविंद सोनकर जी ने अमीनाबाद को और सुंदर बनाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए, कार्यक्रम में अग्रिम पंक्ति में उपस्थित प्रमुख रूप से ओम प्रकाश निगम ‘ओमी भाई’ (अमर नाथ सेवा संस्थान), राजेश रोहिरा (मोहन मार्केट), प्रेम रस्तोगी (गाढ़ा भंडार), उत्तम कपूर श्रीराम रोड व्यापार मंडल, यूसुफ इकबाल (मुमताज मार्केट), मुकेश गुलाटी (फतेहगंज व्यापार मंडल ), मुकेश अग्रवाल (सर्राफा एसोसिएशन), पार्षद राजीव बाजपेई, शैलू सोनकर, राज किशोर रस्तोगी, राजेश मिश्रा, प्रफुल बागला, उमेश माहेश्वरी, सनी दिवाकर, अतहर अली , दिलीप कुमार जी, अनिल जी राहुल,पिंटू बैग्स ,इन सभी ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,*
*अंत में, उपस्थित सभी साथियों के चेहरे पर गर्व और खुशी की चमक साफ झलक रही थी,* *मानो यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अमीनाबाद की एकजुटता और नए संकल्प का प्रतीक बन गया हो*
