ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) द्वारा एक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” पूर्ण रूप से सफल रहा।
सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। जनसमूह की भारी भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि समाज ज़रूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर है।
इस आयोजन को सफल बनाने में GNRF की टीम शाहीद अत्तारी रिजवान अत्तारी अत्तारी मो़ आमीर नूर आलम अत्तारी और स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही। शिविर के दौरान सभी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया गया, जिससे सभी रक्तदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।
रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया, और उनके योगदान को हृदय से सराहा गया। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि हमारा समाज आज भी ऐसे पवित्र कार्यों के लिए समर्पित है।
ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) उन सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का तहेदिल से आभार प्रकट करता है, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाया। GNRF भविष्य में भी इसी तरह के जनकल्याणकारी कार्यों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की मदद की जा सके।
