यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीतापुर पुलिस की संयुक्त टीम से थाना पिसावाँ क्षेत्र जनपद सीतापुर में बदमाशों से मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल

लखनऊ/सीतापुर। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीतापुर पुलिस की संयुक्त टीम से थाना पिसावाँ क्षेत्र जनपद सीतापुर में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है जिसमे दो बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार हेतु सीएचसी रवाना कर दिया गया जहा से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल सीतापुर के लिए रेफेर किया गया । उपचार के दौरान दोनों बदमाश मृत घोषित हो गए है।
दोनों मृतक बदमाश की पहचान राजू तिवारी उर्फ रिजवान पुत्र कृष्ण गोपाल उर्फ करीम ख़ान निवासी अटवा थाना मिसरिख तथा संजय तिवारी उर्फ शिब्बू उर्फ शकील ख़ान पुत्र कृष्ण गोपाल उर्फ करीम ख़ान निवासी अटवा थाना मिसरिख , सीतापुर के रूप में हुई है तथा दोनों बदमाश सीतापुर से दैनिक जागरण समाचार पत्र के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी के सनसनीखेज हत्या के केस वांछित चल रहे थे और एक-एक लाख का इनाम घोषित हो रखा था।

 

उल्लेखनीय है कि बदमाश राजू उर्फ रिजवान 2006 में थाना लखीमपुर खीरी जनपद लखीमपुर खीरी में उप निरीक्षक परवेज अली की धारदार हथियारों से काटकर हत्या करके सरकारी रिवाल्वर लूट लिया था।
वर्ष 2011 में बदमाश संजय तिवारी उर्फ शकील ख़ान ने थाना मचरहेता सीतापुर में देवी सहाय शुक्ल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
दोनों पर हत्या , लूट और डकैती सहित दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है ।