विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01/07/2025 से 31/07/2025 तक

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01/07/2025 से 31/07/2025 प्रारम्भ दस्तक अभियान के तहत नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगंज से नगर निगम लखनऊ की विशेष एंटी लार्वा टीम, स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग के टीम के संयुक्त अभियान में उप मुख्यमंत्री मंत्री बृजेश पाठक, विधायक नीरज बोरा , पार्षद पृथ्वी गुप्ता, सीएमओ लखनऊ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डी एम ओ लखनऊ, जोनल अधिकारी, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी , सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संचिता मिश्रा, सत्येंद्र नाथ, पुष्कर पटेल एवं फॉगिंग टीम के साथ उपस्थित रहे।

अभियान के मुख्य उद्देश्य:

– संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना
– मच्छरों की संख्या को नियंत्रित करना
– संचारी रोगों के प्रसार को रोकना
– शहर के स्वास्थ्य में सुधार करना

अभियान में शामिल विभाग:

– स्वास्थ्य विभाग
– मलेरिया विभाग
– नगर निगम लखनऊ
– फॉगिंग टीम

अभियान की विशेषताएं:

– संयुक्त अभियान के रूप में चलाया जायेगा
– विभिन्न मशीनों का उपयोग किया जायेगा
– शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रिंकलिंग का कार्य किया जायेगा

नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान के माध्यम से शहर के स्वास्थ्य में सुधार करने और संचारी रोगों के प्रसार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।