लखनऊ. 04 जून।
दारूल उलूम निजामिया फरंगी महल के अन्र्तगत हर साल की तरह इस साल भी ईद-उल-अजहा हेल्प लाइन की शुरूआत की गयी है। इस हेल्प लाइन से लोग फोन और वेब साइट के जरिए 29 मई 2025 से 10 जून 2025 तक दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक कुर्बानी हज व उमरा और अन्य समस्याओं से सम्बंधित सवालात मालूम कर सकते हैं। जिनके जवाबात इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली नाजिम दारूल उलूम निजामिया फरंगी महल की अध्यक्षता में उलमाक्राम का एक पैनल देता है। लोग अपने सवालात इन नम्बरों 9415023970, 9335929670, 7007705774, 9415102947, 9140427677 और वेब साइट www.farangimahal.in पर मालूम कर सकते हैं। आज पूछे गए सवालों में से कुछ निम्नलिखित है :
सवाल: 1 क्या मैं अपने मरहूम वालिद के नाम से कुर्बानी करा सकता हूँ? जवाब : 1 जी हाँ। ईसाल सवाब के लिए करा सकते है।
सवाल : 2 एक बकरे के कान पैदाइशी बहुत छोटे हैं तो क्या उसकी कुर्बानी सही है?
जवाब : 2 जी हाँ! ऐसे बकरे की कुर्बानी सही है।
सवाल : 3 अरफा (9 जिलहिज्ज) के दिन रोजा रखने का क्या सवाब है?
जवाब : 3 हदीस शरीफ में आया है कि इस से एक साल के अगले पिछले गुनाह मुआफ हो जाते हैं?
सवाल : 4 कुर्बानी की नियत से एक शख्स ने बकरी खरीदी लेकिन इसके थन खराब थे तो क्या ऐसे जानवर की कुर्बानी जायज़ है?
जवाब: 4 अगर बकरी के थन खराब थे तो ऐसी बकरी की कुर्बानी सही नहीं है।