संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने जाना पुलिस कर्मियों का हाल-चाल


(सत्ता की शान)
शनिवार 1 जून। लखनऊ का पारा 45 से 46 तक जाने से लगातार मौतौ का सिलसिला जारी है लगातार पड़ रही गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश में कई घटनाएं सामने आ चुकी है। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इन्हीं बातों को द्रष्टिगत रखते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर…..वहां ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को भीषण गर्मी से बचने एवं सावधानीपूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए और उनका हाल-चाल जाना। थाना आशियाना क्षेत्र में स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया आशियाना क्षेत्र स्थित रमाबाई मैदान में स्ट्रांग रूम पर लगी है पुलिस कर्मियों की ड्यूटी। लगातार स्ट्रांग रूम की ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से मिलकर भीषण गर्मी से बचाव हेतु सावधानी बरतने के दिए निर्देश भी दिए