वक़्फ़ सिब्तैनाबाद इमामबाड़े की जमीन पर कथित अवैध निर्माण पर अहलेबेत (अ स)यूथ काउंस का सर्वेक्षण, ASI और LDA की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

प्रेस नोट

 

वक़्फ़ सिब्तैनाबाद इमामबाड़े की जमीन पर कथित अवैध निर्माण पर अहलेबेत (अ स)यूथ काउंस का सर्वेक्षण, ASI और LDA की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

लखनऊ, 31 अक्टूबर 2026.आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को अहलेबैत यूथ काउंसिल (अ स) की डेलिगेशन ने मौलाना सैय्यद सैफ अब्बास नक़वी व मौलाना अफजल हैदर के साथ लखनऊ स्थित ऐतिहासिक सिब्तैनाबाद इमामबाड़े में हो रहे कथित अवैध निर्माण कार्य का सर्वेक्षण किया। इस दौरान मौलाना सैयद सैफ अब्बास साहब ने कहा आसरेकदीमा और प्रशासन की मिली भगत से गैर कानूनी काम को अंजाम दिया जा रहा है और ऐतिहासिक इमारत की मूल संरचना एवं विरासत को होने वाले संभावित नुकसान को नज़र अंदाज किया जा रहा है

AYC ने आरोप लगाया कि सिब्तैनाबाद इमामबाड़े में हो रहा यह निर्माण कार्य ASI और लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की कथित मिलीभगत एवं संरक्षण के बिना संभव नहीं है। यदि संबंधित विभागों की जानकारी में यह निर्माण हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। आखिर ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने वाले विभाग इस मामले में क्या भूमिका निभा रहे हैं? अहले बेत (अ स)काउंसिल ने ASI और LDA से मांग की है कि निर्माण कार्य की अनुमति, स्वीकृत नक्शे और संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि निर्माण नियमों के विरुद्ध पाया जाता है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए।

AYC ने स्पष्ट किया कि लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहरों और औक़ाफ़ की संपत्तियों की हिफाज़त के लिए उसकी आवाज़ लगातार बुलंद रहेगी। किसी भी ऐतिहासिक इमारत के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

अहलेबैत यूथ काउंसिल (AYC)