कुरआन शरीफ हिफ्ज करना निःसंदेह बहुत बड़ी सआदत है मौलाना खालिद रशीद दारुल उलूम निजामिया फरंगी महल के छात्र ने हिफ्ज-ए-कुरआन मुकम्मल किया
लखनऊ, 12 नवंबर। परवरदिगार-ए-कायनात की आखिरी किताब कुरआन शरीफ को याद करना हर मुसलमान के लिए निःसंदेह बहुत बड़ी सआदत और अल्लाह की नेमत है। अल्लाह तआला का यह पवित्र कलाम आखिरी पैगंबर, रहमतुल्लिल आलमीन हजरत मुहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) पर हजरत जिब्रील (अलैहिस्सलाम) के माध्यम से अवतरित हुआ। इस मुबारक कलाम की तिलावत करने और इसे याद करने का बहुत बड़ा सवाब है। वे लोग बड़े खुशनसीब और सम्मान के पात्र है, जिनके सीने में कुरआन शरीफ महफूज है।
इन विचारों को दारुल उलूम निजामिया फरंगी महल के नाजिम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, इमाम ईदगाह लखनऊ ने व्यक्त किया। वह आज दारुल उलूम के छात्र अरीब अहमद उस्मानी पुत्र अशफाक अहमद उस्मानी एडवोकेट की तकमील-ए-हिफ्ज-ए-कुरआन की तकरीब में विचार व्यक्त कर रहे थे।
मौलाना ने अरीब और उनके माता-पिता को इस मुबारक मौके पर दिली मुबारकबाद पेश की। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे पूरी लगन और मेहनत के साथ कुरआन मजीद को याद करें।
मौलाना ने कहा कि कुरआन शरीफ इस्लामी शरीअत का बुनियादी स्रोत है। इसलिए हर मुसलमान की जिम्मेदारी है कि वह कुरआन के आदेशों और शिक्षाओं को जाने तथा उन पर अमल करे।
मौलाना ने कहा कि उलमा-ए-फरंगी महल के पूर्वज, उस्तादुल हिंद अल्लामा निजामुद्दीन मुहम्मद फरंगी महली, संस्थापक दर्स-ए-निजामी ने 1701 ईस्वी में दारुल उलूम फरंगी महल की स्थापना की थी। यह देश का पहला दारुल उलूम था। अल्लामा फरंगी महली ने इस्लामी मदरसों के लिए ‘दर्स-ए-निजामी” नाम से एक पाठ्यक्रम तैयार किया था, जो सैकड़ों वर्ष बीत जाने के बाद भी आज पूरी दुनिया में बसे मुसलमानों के तमाम मसलकों और विचारधाराओं से संबंधित मदरसों में पढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन मौलाना फरंगी महली की दुआ के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन
कारी मुहम्मद हारून ने किया।इस अवसर पर दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी, मुफ्ती मुहम्मद अतीक, मौलाना अजहरुद्दीन, मौलाना अब्दुल मुगीस, कारी मुहम्मद शमीम, मौलाना
