(सत्ता की शान)
लखनऊ,22 दिसम्बर। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मेरठ के आर्थिक महत्व को देखते हुए देश का पहला रैपिड रेल यहां से शुरू किया जा रहा है जिससे मेरठ तरक्की की राह पर और तेजी से आगे बढ़ेगा। मेरठ खेल क्षेत्र में जिस तरह से आगे बढ़ रहा है। उसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय भी दिया है।चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 33 वें दीक्षा समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने कोई काम नहीं किया जो दिखे। अब सरकार कर रही है जो दिख भी रहा है। कहा कि जो सरयू नदी परियोजना 40 साल पहले बनी थी। उसकी लागत 100 करोड़ थी। वह अब बनकर तैयार हुआ जिसमें 10 हजार करोड़ खर्च करना पड़ा। दीक्षा समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमें समस्याओं को देखकर आंख नहीं बंद करना चाहिए। बल्कि उनका समाधान तलाशना चाहिए। अगर हम समाधान देखेंगे तभी नवाचार कर पाएंगे। दीक्षा समारोह में पदक पाने वाली छात्राओं की संख्या अधिक होने पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह छात्रों को भी प्रोत्साहित करें कि वह पढ़ाई करें और एक स्वस्थ वातावरण में आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि बहुत से युवा राजनीति में आना चाहते हैं लेकिन वहां भी उन्हें पढ़ाई करना ही होगा। दीक्षा में राज्यपाल ने 48 छात्र- छात्राओं को मेडल दिया।
पहले की सरकारों का काम नहीं दिखता था, अब दिखने लगा है: दीक्षांत समारोह:राज्यपाल
