(सत्ता की शान)
लखनऊ,23 नवम्बर। निराला नगर मैदान में वाटर प्रूफ मंच तैयार किया गया है, जहां सम्मेलन में 22,143 बूथ अध्यक्ष आये हैं। किदवई नगर के नामदेव गुरुद्वारे के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कानपुर के दक्षिण क्षेत्र के साकेत नगर में नवनिर्मित पार्टी कार्यालय में पहुंच गए हैं। यहां पूजन के बाद पार्टी कार्यालय समेत प्रदेश के नौ जिलों के कार्यालय का आनलाइन उद्घाटन किया है। मंच पर सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजदू हैं। यहां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हम सब लोग रोजाना की भागदौड़ में विषयों की विशेषता समझने से चूक जाते हैं, घटनाएं घट जाती हैं लेकिन ध्यान नहीं देते हैं कि उसमें कितना पसीना बहा है। आप उनसे पूछिये दस से बीस साल पहले किराये के कमरे से पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे थे। इस कार्यायल के वे ही नींव के पत्थर है, उनके योगदान और सहयोग से आप इस स्थिति में हैं। अगर उजाले का सुख लेना हो तो अंधेरे को याद करो, पथ का पथिक रुकना नहीं चलते रहना है…। मुख्यमंत्री ने कहा, श्रद्धेय अटल ने एक बात कही थी, हीनराजनीति मौत का फंदा होता है, भारतीय राजनीति को देखते हैं तो आजादी के बाद मूल्यों, आदर्शों और भारत के प्रति अपना समस्त समपर्ण करने वाला है अगर कोई दल देश और दुनिया की नजरों में है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। जिसके लिए व्यक्ति नहीं बल्कि राष्ट्र सर्वोपरी है, जिसके लिए राष्ट्रधर्म है और उसके अपना सर्वस्व समर्पित करने के भाव के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। यही वजह है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के साथ भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सामने कौतूहल और आश्चर्य का विषय है। जब कोरोना जैसी महामारी से दुनिया त्रस्त थी और अपनी जान बचाने के लिए भाग रही थी।
अगर उजाले का सुख लेना हो तो अंधेरे को याद करो: जेपी नड्ढा
