फ्रांस मे हुई हिंसा की घटना का हम विरोध करते हैं।शाइस्ता अंबर, समाज सेविका, अध्यक्ष, आल इन्डिया मुस्लिम महिला पर्सनल लाॅ बोर्ड।

__प्रेस विज्ञप्ति

फ्रांस मे हुई हिंसा की घटना का हम विरोध करते हैं।
ख़ुद फ्रांस की जनता और पूरे विश्व के सभ्य शांतिप्रिय नागरिक ऐसी अप्रिय घटना की निन्दा करेंगे।
हम भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते समस्त मुसलमानो से अपील करते है कि हमारे देश में फ़्रांस मे हुई इस अप्रिय घटना की प्रतिक्रिया न हो और इसे सख़्ती से रोका जाए। हम सभी आध्यात्मिक शिक्षा के पैरोकार हैं, हिंसा फ़साद का विरोध करेंगें।
सभी जानते हैं कि इस्लाम और अन्य सभी धर्म अमन शान्ति ,प्यार, क्षमा दया की शिक्षा देते हैं।
किसी भी धर्म पर विवादस्पद टिप्पणी लोगों की आस्था को चोट पहुचाती है, यदि हम विरोध भी करें तो सविंधान के दाएरे मे रहकर, विरोध करें यह लोकतन्त्र में हमारा अधिकार है। किसी भी धर्म की शिक्षा और भारत का संविधान हिंसा के विरोधी है।
हम अपने देश के सभी नागरिक भाई बहनों, शासन प्रशासन के ज़िम्मेदारं से अनुरोध करते है कि देश में किसी भी तरह की अशांति न हो। साजिशों से होशियार रहें, आपसी प्यार और सौहार्द हर स्तर और हर क्षेत्र में अनुशासन के साथ बनाएं रखें।

हमारे भारत की आध्यात्मिक सांझी संस्कृति और हमारा संविधान, सभी धर्मों में आपसी प्यार सौहार्द सदैव क़ायम रखता है। यही कारण है कि हमारे देश के अमन पसन्द नागरिक सर्वधर्म संभाव में विश्वास रखते हैं।जय हिन्द,
धन्यवाद।
शाइस्ता अंबर, समाज सेविका, अध्यक्ष,
आल इन्डिया मुस्लिम महिला पर्सनल लाॅ बोर्ड।